Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024 – सरकार दे रही बेटी की शादी के लिए 51000 रूपए, ऐसे करें आवेदन

Rate this post



Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024

बिहार सरकार गरीब एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों की कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत ऐसे परिवारों को कन्या के विवाह पर वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, जो स्वयं से अपनी बेटियों का विवाह करने में असमर्थ हैं। वर्तमान में बिहार सरकार द्वारा गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं उन्ही में एक कन्या विवाह योजना है।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य

वर्तमान में राज्य के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कई ऐसे परिवार हैं, जो अपनी बेटी का विवाह करने में असमर्थ हैं या विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना कर रहें। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के ऐसे परिवारों को ही सहायता प्रदान करना है, मुख्यमंत्री जी द्वारा गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 51000 रूपए वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ताकि गरीब परिवारों की बेटियों की विदाई भी हो सके और वह खुसी-खुसी अपने घर जा सकें।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लाभ

  • बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई गरीब परिवारों के प्रति यह एक पहल है।
  • इस योजना के तहत प्रत्येक गरीब परिवार की कन्या के विवाह पर 51000 हज़ार दिए जायेंगे।
  • योजना के अंतर्गत कन्या का विवाह पूर्ण होने तक ध्यान रखा जाएगा।
  • राज्य में बाल विवाह एवं कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगेगी।
  • इस योजना के माध्यम से दहेज़ प्रथा पर रोक लगेगी।
  • कन्याओं के प्रति नकारात्मक सोच को बदला जाएगा।
READ Also  NABARD Office Attendant Bharti 2024 : नाबार्ड बैंक में 108 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, तुरंत करें आवेदन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की पात्रता

इस योजना में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कुछ पात्रता मापदंडों को पूर्ण करना पड़ेगा, क्योंकि सरकार द्वारा कुछ पात्रता निर्धारित की गई है। सरकार द्वारा रखी गई पात्रता निम्नलिखित है:

  • इस योजना में आवेदन करने वाला बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक कन्या की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं लड़के की 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • कन्या किसी भी अन्य पेंशन योजना का लाभ नहीं लेती होना चाहिए।
  • विवाह के एक वर्ष तक ही आवेदन किया जा सकता है।
  • कन्या के परिवार की वार्षिक आय 1.5 लाख होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • लड़के और लड़की का जन्म प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट पास बुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवासी प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Online Apply

  1. सर्वप्रथम उम्मीदवार को योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. अब होमपेज पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की लिंक पर क्लिक करें।
  3. क्लिक करते ही आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  4. फॉर्म में पूँछी गई सभी जानकारी को ध्यान से भरना है।
  5. अब सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को स्कैन करके अपलोड करें।
  6. अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  7. इस प्रकार आप बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आवेदन कर सकते हैं।

इस लेख को पढ़कर आप बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर चुके हैं। यदि आपके पास कोई प्रश्न या सुझाव हैं, तो कृपया नीचे कमेंट में जरूर बताएं। आपकी बेटियों का भविष्य उज्जवल बने, यही कामना करते हैं।

READ Also  Cashboss App: Daily खर्च निकालने का नया जरिया – इन 5 तरीकों से कमाएं पैसे


Leave a Comment