Ladli Behna Yojana 17th Installment : इस दिन जारी होगी 17वीं किस्त के 1250 रुपए, यहां देखें पूरी जानकारी

Rate this post

Ladli Behna Yojana 17th Installment: जानिए कब आएगी 17वीं किस्त

जैसा की आप सभी जानते है मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत सभी पंजीकृत 1.29 करोड़ महिलाओं को हाल ही में 16वीं किस्त की राशि प्राप्त हुई है। इसके बाद अब महिलाएं जानना चाहती हैं कि 17वीं किस्त की राशि कब तक आएगी। इसलिए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से सभी महिलाओं को लाडली बहना योजना की 17वीं किस्त के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना क्या है?

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए चलाई गई एक कल्याणकारी योजना है। इस योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 1250 रुपए की सहायता राशि ट्रांसफर की जाती है। इससे महिलाओं को अपने निजी व बुनियादी जरूरतों के लिए किसी और पर निर्भर रहकर संघर्ष ना करना पड़े। अब तक योजना के तहत 16 किस्तों का लाभ महिलाओं को मिल चुका है और अब 17वीं किस्त का भी इंतजार है।

लाडली बहना योजना 17वीं किस्त कब आएगी?

इस योजना के तहत महीने की 10 तारीख तक सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करती आ रही है। हाल ही में 9 सितंबर 2024 को 16वीं किस्त महिलाओं को प्रदान की गई थी। इसलिए संभावना है कि 17वीं किस्त की राशि भी सरकार द्वारा 10 अक्टूबर 2024 से पहले महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है।

READ Also  JSSC Field Worker Admit Card 2024: महत्वपूर्ण जानकारी जानें

17वीं किस्त में लाडली बहनों को कितनी राशि मिलेगी?

रिपोर्टों के अनुसार, 17वीं किस्त के तहित लाडली बहनों को ₹1500 की आर्थिक सहायता मिल सकती है। लेकिन सरकार की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। इसलिए महिलाओं को यही मानकर चलना चाहिए कि उन्हें 1250 रुपए की सहायता राशि ही मिलेगी।

लाडली बहना योजना 17वीं किस्त के लिए पात्रता

  • राज्य की स्थाई निवासी महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होंगी।
  • 17वीं किस्त का लाभ उन महिलाओं को दिया जाएगा जो लाभार्थी सूची में शामिल हैं।
  • यह योजना 21 वर्ष से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं के लिए है।
  • कमजोर वर्ग से आने वाली महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • यदि महिला के परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता है, तो वह योजना के लाभ से वंचित रहेगी।

Ladli Behna Yojana 17th Installment Status कैसे चेक करें?

महिलाएं निम्नलिखित चरणों का पालन करके 17वीं किस्त का स्टेटस चेक कर सकती हैं:

  1. इसके लिए सबसे पहले महिलाएं इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलकर आएगा, यहां अपना आवेदन क्रमांक या समग्र आईडी दर्ज करके सबमिट करें।
  4. जानकारी भरने के बाद तुरंत आपको पेमेंट स्टेटस दिख जाएगा।

17वीं किस्त की राशि जैसे ही सरकार द्वारा जारी की जाएगी, संबंधित विभाग महिला के रजिस्टर मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से किस्त जमा होने की सूचना देगा।

Leave a Comment